खरात को 26 मई तक ईडी की हिरासत में भेजा

May 21, 2026 Do Baje Dopahar Page 1

खरात को 26 मई तक ईडी की हिरासत में भेजा

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को स्वयंभू बाबा अशोक खरात को 70 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 26 मई तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे खरात को ईडी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने नासिक में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर 6 अप्रैल को उनके खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था।

QR code