बांद्रा में बवाल

May 21, 2026 Do Baje Dopahar Page 1

बांद्रा में बवाल

डीबीडी संवाददाता। मुंबई

मुंबई के बांद्रा स्थित गरीब नगर झुग्गी बस्ती में रेलवे के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क गई। कथित रूप से एक अवैध धार्मिक ढांचा हटाए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पथराव की घटना में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया है।

दिया। इसका लकर लगा म नाराजगी फल गई आर माक पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बुलडोजर के सामने खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गई।

हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहा था अभियान

पश्चिम रेलवे द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास गरीब नगर इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार पांच दिवसीय अभियान के तहत रेलवे की 5200 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना है। मंगलवार को लगभग 500 अवैध झोपड़ियों में से अधिकांश को हटाया गया था।

गए थे नोटिस

पश्चिम रेलवे प्रशासन का कहना है कि संबंधित लोगों और संगठनों को पहले ही लिखित नोटिस जारी किए गए थे। कई लोगों ने कार्रवाई शुरू होने से पहले अपने निर्माणों से सामान भी हटा लिया था। हालांकि, धार्मिक ढांचे को लेकर फैली अफवाहों के बाद माहौल बिगड़ गया।

अभियान म बाधा डालन का काशश की, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

-अभिनव देशमुख

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त

(जोआरपी) और रेलवे विभाग के कर्मचारी शामिल थे। पुलिस ने कहा कि हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

QR code