सावधान! मिलावटखोरों…

May 21, 2026 Do Baje Dopahar Page 1

सावधान! मिलावटखोरों…

एफडीए कमिश्नर बने तुकाराम मुंडे

डीबीडी संवाददाता। मुंबई

महाराष्ट्र के मिलावटखोरों और भ्रष्टाचारियों को अब सावधान हो जाने की जरूरत है, क्योंकि राज्य के सबसे कड़क और ईमानदार अफसरों में शुमार आईएएस (IAS) तुकाराम मुंडे को खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अपनी बेदाग छवि और कड़े अनुशासन के लिए मशहूर 2005 बैच के इस अधिकारी को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही के दिनों में यह विभाग एक क्लर्क की घूसखोरी के मामले को लेकर काफी चर्चा और विवादों में रहा था। ऐसे में ‘द मैन ऑफ ए मिशन’ कहे जाने वाले मुंडे की एंट्री से साफ है कि विभाग में अब गड़बड़ी करने वालों और जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले

21 साल का करियर

और 25वां ट्रांसफर

महाराष्ट्र की नौकरशाही में तुकाराम मुंडे का तबादला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। उनके 21 साल के प्रशासनिक करियर में यह उनका 25वां ट्रांसफर है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले दो महीनों से भी कम समय में उन्हें दूसरी बार नई पोस्टिंग दी गई है। इससे पहले अप्रैल महीने में उन्हें दिव्यांग कल्याण विभाग से हटाकर आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास विभाग में प्रधान सचिव बनाया गया था।

QR code